SIR पर ओवैसी की चेतावनी: "यह जीवन-मृत्यु का सवाल"
असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में होने वाली Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने इसे “जीवन और मृत्यु का मामला” बताते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में नाम सही तरीके से दर्ज होना लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। SIR के तहत चुनाव आयोग मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन करेगा। तेलंगाना में इसकी तैयारी 15 जून से शुरू होगी और 25 जून से Booth Level Officers (BLOs) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान मतदाताओं को फॉर्म दिए जाएंगे और उनकी जानकारी की जांच की जाएगी।
ओवैसी ने लोगों से कहा कि BLO द्वारा दिए गए फॉर्म को ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि उनकी जानकारी तथा वोटर मैपिंग सही दर्ज हो। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों को सावधान रहने को कहा जो पढ़-लिख नहीं सकते हैं। ऐसे लोगों से उन्होंने AIMIM के Booth Level Agents (BLA) या किसी भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लेने की अपील की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
