दिल्ली गोल्फ क्लब को ASI की चेतावनी : स्मारक पहुंच मार्ग पर विवाद

feature-top

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के महानिदेशक ने कहा है कि उन्होंने कई बार दिल्ली गोल्फ क्लब से अनुरोध किया है कि क्लब परिसर के भीतर स्थित ऐतिहासिक मकबरों और संरक्षित स्मारकों तक आने वाले लोगों के रास्ते में कोई बाधा न डाली जाए। उनका कहना है कि ये धरोहरें सार्वजनिक महत्व की हैं और लोगों को वहां पहुंचने का अधिकार है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली गोल्फ क्लब परिसर और उसके आसपास स्थित ASI-संरक्षित स्मारकों की सुरक्षा और पहुंच को लेकर विवाद बढ़ गया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने क्लब के प्रवेश द्वार के पास स्थित संरक्षित स्मारकों के आसपास 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और निर्माणों पर चिंता जताई थी। अदालत ने कुछ हिस्सों को सील करने का आदेश भी दिया था, हालांकि बाद में इस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई l


feature-top