कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. पी. धनपालन का निधन

feature-top

कांग्रेस के पूर्व सांसद के. पी. धनपालन का शनिवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और केरल के परवूर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। धनपालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे और 2009 से 2014 तक चालाकुडी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। वह एर्नाकुलम जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के अध्यक्ष भी रहे और कांग्रेस के दिग्गज नेता ए. के. एंटनी के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे।


feature-top