दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला टला: ISI से जुड़े 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार बरामद

feature-top

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन लोगों को भारत के महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में था और कथित तौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में हमलों की साजिश रच रहा था।


feature-top