NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात: मिलेगा ₹6 लाख का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस

feature-top

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने Bank of India के साथ एक समझौता (MoU) करने को मंजूरी दी है, जिसके तहत NHM कर्मचारियों को ₹6 लाख तक का मुफ्त लाइफ टर्म इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। किसी कर्मचारी की सामान्य मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को ₹6 लाख का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

NHM कर्मचारियों को अब बिना अतिरिक्त प्रीमियम दिए ₹6 लाख का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण दोनों मजबूत होंगे।


feature-top