बिलासपुर : GGU पोर्टल हैक, प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका से प्रशासन अलर्ट

feature-top

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में एक बड़ा साइबर सुरक्षा मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के समर्थ (Samarth) पोर्टल में कथित हैकिंग की घटना के बाद परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हैकिंग के कारण विश्वविद्यालय के 32 विभागों के प्रश्नपत्रों और परीक्षा संबंधी गोपनीय दस्तावेजों तक अनधिकृत पहुंच की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक किसी प्रश्नपत्र के लीक होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले को गंभीर मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पोर्टल में संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद तकनीकी टीम ने सिस्टम की जांच की। इसके बाद साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डेटा तक किस स्तर तक पहुंच बनाई गई और कौन-कौन सी फाइलें प्रभावित हुईं।


feature-top