कर्नाटक : 3 जून को डी. के. शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

feature-top

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के 3 जून को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में उन्हें औपचारिक रूप से नेता चुने जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह बदलाव तब सामने आया जब सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस हाईकमान की सहमति से नेतृत्व परिवर्तन को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे पार्टी के भीतर पहले से तय सत्ता-साझेदारी व्यवस्था का हिस्सा माना जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को आयोजित होगा। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मंत्रिमंडल के सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। कुछ नए मंत्रियों को भी उसी दिन शपथ दिलाई जा सकती है।


feature-top