राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का स्कोरकार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध : NTA

feature-top

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (एनटीईटी) 2026 के परिणाम डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर उपलब्ध करा रही है। एनटीईटी 2026 के परिणाम 15 मई, 2026 को घोषित किए गए थे। एनटीईटी 2026 परीक्षा 28 अप्रैल, 2026 को 14 शहरों के 67 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 9,368 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 9,051 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, एनटीईटी के परिणाम एनटीए की वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, उम्मीदवारों की सुविधा के लिए और उन्हें सुरक्षित डिजिटल माध्यम से परिणाम उपलब्ध कराने के लिए, परीक्षा निकाय अब एनटीईटी 2026 के परिणाम डिजीलॉकर पर उपलब्ध करा रहा है।


feature-top