तमिलनाडु में BJP का नया आंदोलन, कमान संभालेंगे अन्नामलाई

feature-top

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई राज्य में एक नए सामाजिक-राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत करने की तैयारी में हैं। इस पहल का उद्देश्य समान विचारधारा वाले लोगों को जोड़ना, मजबूत वालंटियर नेटवर्क तैयार करना और भविष्य के राजनीतिक नेतृत्व को विकसित करना है। अन्नामलाई पहले से ही “We The Leaders” नामक एक गैर-लाभकारी संगठन चला रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी अनुभव और नेटवर्क के आधार पर वे अब राज्यभर में युवाओं, पेशेवरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कोशिश करेंगे।


feature-top