भूपेश का तंज : रमन सिंह का गुस्सा बता रहा सरकार की हालत

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री Raman Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर राज्य सरकार पर तंज कसा है। वीडियो में डॉ. रमन सिंह किसी मुद्दे पर नाराज़ और तीखी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए भूपेश बघेल ने लिखा, “डॉक्टर साहब का ग़ुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत ख़राब है।”


feature-top