पश्चिम बंगाल : महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सौगात, योजना बढ़ाने की मांग तेज

feature-top

पश्चिम बंगाल में आज से महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू हो गई है। सरकार की इस नई योजना के तहत महिलाएं राज्यभर में चलने वाली सभी शॉर्ट-रूट और लॉन्ग-रूट सरकारी बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की आवाजाही को आसान बनाना, आर्थिक बोझ कम करना और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है।


feature-top