कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस आंदोलन के समर्थकों के बीच उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। दिपके ने कथित तौर पर अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने और इसके बाद एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि वे परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करने के लिए 6 जून को भारत लौटेंगे। इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में, दिपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।


feature-top