NCP-BJP रिश्तेदारी पर अरुण लखानी : "सियासत अलग, रिश्ते अलग"

feature-top

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और भाजपा नेता एवं उद्योगपति अरुण लखानी के बेटे सारंग लखानी की शादी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। इसी बीच महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाए गए अरुण लखानी ने इस रिश्ते पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।

अरुण लखानी ने कहा कि “राजनीति और पारिवारिक रिश्ते दो अलग-अलग विषय हैं। राजनीतिक विचारधाराएं अपनी जगह हैं, जबकि परिवार और व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह।” उनका कहना है कि शादी एक पारिवारिक मामला है और इसका राजनीतिक गतिविधियों या पार्टी प्रतिबद्धताओं से कोई संबंध नहीं है।


feature-top