कर्नाटक : शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस में मंथन, प्रियांक खड़गे की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात

feature-top

कर्नाटक में 3 जून को होने वाले नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता प्रियांक खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राज्य में सत्ता परिवर्तन, मंत्रिमंडल गठन और उपमुख्यमंत्री पदों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। प्रियांक खड़गे की यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उन्हें नए मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। कुछ रिपोर्टों में उनका नाम संभावित उपमुख्यमंत्री पद के दावेदारों में भी शामिल बताया गया है।


feature-top