पश्चिम बंगाल : TMC के बचाव में ममता का मोर्चा, विरोध प्रदर्शन का ऐलान

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी को कमजोर करने और खत्म करने के लिए एक "संगठित प्रयास" किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि डराने-धमकाने, प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और राजनीतिक दबाव के जरिए TMC को निशाना बनाया जा रहा है।

इसी के विरोध में ममता बनर्जी ने कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर धरना देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।


feature-top