वंदे मातरम् पर थरूर की टिप्पणी से सियासत गरम, BJP का पलटवार

feature-top

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम् के पूर्ण गायन को लेकर चल रही बहस में कहा है कि हर सरकारी कार्यक्रम में इसके सभी पदों को शुरुआत और अंत में अनिवार्य रूप से गाना या बजाना "गैर-ज़रूरी" और "थोपने जैसा" है। उनका कहना था कि वंदे मातरम् का सम्मान सभी करते हैं, लेकिन हर अवसर पर इसका पूरा संस्करण गाने की बाध्यता उचित नहीं है।

थरूर ने स्पष्ट किया कि उन्हें वंदे मातरम् से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से इसके शुरुआती एक-दो पद ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में गाए जाते रहे हैं और अधिकांश लोग इन्हें जानते भी हैं। उनके अनुसार, छोटे कार्यक्रमों में पूरे गीत को दो बार गाना दर्शकों के लिए असुविधाजनक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद द्वारा ऐसा कोई कानून पारित नहीं किया गया है जो हर कार्यक्रम में पूर्ण गायन को अनिवार्य बनाता हो।


feature-top