- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जताया आभार
जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने जताया आभार
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने अपने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ के क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा दी गई शुभकामनाओं और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की जनता और जनप्रतिनिधियों ने जिस आत्मीयता, स्नेह और अपनत्व के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और हृदयस्पर्शी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और प्रेरणा है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा और विकास कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करती है।
वित्त मंत्री ने कहा, “रायगढ़ के क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जिस आत्मीयता से मुझे शुभकामनाएं दीं, वह अत्यंत हृदयस्पर्शी रही। आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
