री-इवैल्यूएशन के बीच CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक से हड़कंप

feature-top

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया है कि कक्षा 12 के री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन पोर्टल को शुरू होते ही बड़े पैमाने पर साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। बोर्ड के अनुसार, कुछ अज्ञात तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के उद्देश्य से लगातार साइबर अटैक किए।

CBSE ने बताया कि पोर्टल पर केवल दो मिनट के भीतर करीब 15 लाख हिट्स (requests) दर्ज की गईं। इसके अलावा, 1 लाख से अधिक अनधिकृत एक्सेस (unauthorised access) प्रयास भी किए गए। बोर्ड के मुताबिक यह मुख्य रूप से Denial of Service (DoS) प्रकार के हमले थे, जिनका उद्देश्य पोर्टल को धीमा करना या उसकी सेवाओं को प्रभावित करना था।


feature-top