हरियाणा : अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष, कार्यभार ग्रहण

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता अर्चना गुप्ता ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्रदेश संगठन में नए नेतृत्व की शुरुआत मानी जा रही है। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अर्चना गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।


feature-top