देश की राजनीति में नया अध्याय, मोदी तोड़ेंगे नेहरू का रिकॉर्ड

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दावा किया जा रहा है कि 10 जून को वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इस मामले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के आम चुनावों में भी उनकी पार्टी को जनादेश मिला और वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। समर्थकों का कहना है कि लगातार तीन चुनावों में जनादेश प्राप्त कर लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहना भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि है। जवाहरलाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।

 


feature-top