दिल्ली : मालवीय नगर होटल में भीषण आग, 21 लोगों की दर्दनाक मौत

feature-top

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट परिसर में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आग बुधवार सुबह होटल की निचली मंजिल पर संचालित रेस्टोरेंट से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। आग और धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर ठहरे लोग फंस गए। कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूदना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और नीचे गद्दे बिछाकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।


feature-top