NEET छात्र की मौत पर भड़के राहुल गांधी, PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप

feature-top

NEET अभ्यर्थी की मौत के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने इस घटना को केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि "टूटी हुई और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था का परिणाम" बताया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि NEET, CBSE, SSC और CUET जैसी प्रमुख परीक्षाओं में बार-बार गड़बड़ियां, पेपर लीक और तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।


feature-top