TMC का बड़ा एक्शन, सभी पैनल और फ्रंटल विंग भंग

feature-top

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने इतिहास के सबसे बड़े संगठनात्मक फैसलों में से एक लेते हुए राज्य की सभी पार्टी समितियों और फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह कदम पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और बगावत के बीच उठाया गया है। हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी को झटका लगने के बाद संगठन के भीतर असंतोष बढ़ता गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब लगभग 58–60 विधायकों ने पार्टी से निष्कासित नेता रीताब्रता बनर्जी के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोल दिया।


feature-top