पंजाब : ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी से पहले अमृतसर में हाई अलर्ट, 4,000 जवान तैनात

feature-top

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 42वीं बरसी (6 जून) से पहले पंजाब सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ा दिया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में करीब 4,000 पुलिसकर्मी और सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। यह तैनाती विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर परिसर, प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में की गई है।


feature-top