'मोदी PM नहीं बनेंगे' राहुल के दावे से गरमाई सियासत, BJP ने किया जोरदार पलटवार

feature-top

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आर्थिक चेतावनी पर BJP का पलटवार, ‘मोदी पीएम नहीं बनेंगे’ वाले दावे को किया खारिज l राहुल गांधी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था और प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जवाब दिया है। राहुल गांधी ने दावा किया था कि देश की आर्थिक स्थिति चिंताजनक दिशा में जा रही है और भविष्य में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बने रहने को लेकर भी सवाल उठाए थे।

BJP नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे "घबराहट बेचने की राजनीति" (Panic Selling) करार दिया। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस जनता के बीच भ्रम और डर पैदा करने की कोशिश कर रही है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।


feature-top