मेकेदातु बांध विवाद फिर गरमाया, कर्नाटक-तमिलनाडु में टकराव

feature-top

कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चला आ रहा मेकेदातु बांध विवाद एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस का केंद्र बन गया है। कर्नाटक सरकार ने कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बहुउद्देशीय परियोजना को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है, जबकि तमिलनाडु ने इसका कड़ा विरोध किया है। मेकेदातु कर्नाटक के रामनगर जिले में कावेरी नदी पर स्थित एक क्षेत्र है। कर्नाटक सरकार यहां एक बड़ा जल (जलाशय) और बांध बनाना चाहती है।


feature-top