CBSE की रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की

feature-top

दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है। इसमें बोर्ड के पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज़ पोर्टल को टारगेट करके किए गए कई साइबर अटैक के बारे में बताया गया है।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के संबंधित नियमों के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक, ऐसा कोई संकेत नहीं है कि इन अटैक से CBSE के सिस्टम में कोई सेंध लगी हो। बोर्ड का डेटा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित है।


feature-top