रायपुर : सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में भीषण आग, कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर खाक

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल (क्षेत्रीय) कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते इमारत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस भीषण अग्निकांड में किसी जनहानि की खबर तो नहीं है, लेकिन जोनल ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में रखे बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज, लोन से जुड़ी फाइलें, प्रशासनिक कागजात और कई इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।


feature-top