UN में भिड़े भारत-पाक : पाकिस्तान के कश्मीर प्रोपेगैंडा पर भारत का करारा जवाब

feature-top

संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा वैश्विक मंच का दुरुपयोग करते हुए जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने 'राइट ऑफ रिप्लाई' (जवाब देने के अधिकार) का इस्तेमाल करते हुए उसे कड़ी फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रतिनिधि ने पाकिस्तान की इस हरकत की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि पड़ोसी देश को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 'अपनी मौजूदगी का गलत इस्तेमाल' करने की पुरानी और दुर्भावनापूर्ण आदत हो चुकी है। भारतीय पक्ष ने दोटूक शब्दों में स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे, जिसे किसी भी तरह के झूठे प्रोपेगैंडा से बदला नहीं जा सकता।


feature-top