पंजाब : फिरोजपुर में पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

feature-top

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जलालाबाद का एक ही परिवार और उनके रिश्तेदार (कुल 25 से 30 लोग) अपनी एक बुजुर्ग महिला सदस्य की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए पिकअप गाड़ी से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे, तभी जंगावाला मोड़ के पास सामने से गलत दिशा (Wrong Side) से आ रहे तेज रफ्तार भारी ट्राले (ट्रक) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की यह भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क पर ही पलट गई, जिससे 5 महिलाओं और एक बच्चे सहित 8 से 9 लोगों की मौके पर और अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैंI


feature-top