CJP विरोध प्रदर्शन : मंत्री के इस्तीफे के लिए CJP की 5 बजे की 'डेडलाइन' गुजरी, सरकार का जवाब नहीं

feature-top

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बड़ा सियासी गतिरोध देखने को मिला। युवा नेतृत्व वाले सोशल मीडिया आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज सुबह दिल्ली पुलिस से अनुमति मिलने के बाद छात्रों के साथ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसे मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और अभिनेता प्रकाश राज का भी समर्थन मिला।

इस प्रदर्शन के दौरान CJP प्रमुख ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शाम 5 बजे तक की 'डेडलाइन' दी थी और चेतावनी दी थी कि यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देश के विभिन्न शहरों में सप्ताह भर चलने वाले विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे और अगले शनिवार को वे दोबारा जंतर-मंतर पर जुटेंगे। तय समयसीमा (शाम 5 बजे) बीत जाने के बाद भी सरकार या शिक्षा मंत्रालय की ओर से अभी तक इस अल्टीमेटम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या जवाब नहीं आया है


feature-top