पश्चिम बंगाल : संदेशखाली में TMC नेता के ठिकाने से निकले 'हथियार', 4 लोग गिरफ्तार

feature-top

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है और इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि गिरफ्तार और निलंबित टीएमसी (TMC) दबंग नेता शेख शाहजहां के करीबी सहयोगी रोबिन दास और उसके भाई गोपाल दास के ठिकानों पर हथियार छिपाए गए हैं।


feature-top