JMM ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

feature-top

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की और बताया कि लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में 8 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल, एक दिन पहले ही कांग्रेस द्वारा बिना जेएमएम को भरोसे में लिए प्रणव झा को प्रत्याशी घोषित करने पर दोनों दलों में तकरार बढ़ गई थी और जेएमएम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी।


feature-top