कोलकाता : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का एलान, मिलेंगी 60 नई 'नेक्स्ट-जेन' ट्रेनें

feature-top

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो में सफर करने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की कि अगले 4 से 5 वर्षों में कोलकाता मेट्रो के बेड़े में नई पीढ़ी (नेक्स्ट-जेनरेशन) की 60 अत्याधुनिक ट्रेनें शामिल की जाएंगी, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था का पूरी तरह कायाकल्प हो जाएगा। रेल मंत्री ने जय हिंद स्टेशन से नोआपारा स्टेशन तक यात्रा कर यात्रियों और रेल कर्मचारियों से सीधा फीडबैक भी लिया। 


feature-top