गुजरात : सूरत में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय चार मज़दूरों की मौत

feature-top

पुलिस ने बताया कि गुजरात के सूरत शहर में एक आभूषण निर्माण इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैसें सांस में लेने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। ज़ोन-1 के पुलिस डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि उनकी मौत का मुख्य कारण दम घुटना हो सकता है, लेकिन सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह घटना अश्विनी कुमार इलाके में सेप्टिक टैंक में हुई, जिसमें ज्वेलरी साफ करने के प्रोसेस से निकला कचरा इकट्ठा होता है।


feature-top