CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस : SFIO के दस्तावेज हासिल करने कोर्ट पहुंची ED

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोच्चि की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत का रुख कर गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) द्वारा कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले में जुटाए गए जांच दस्तावेजों और बयानों की प्रतियां मांगी हैं। यह मामला मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. की फर्म 'एक्सालोजिक सॉल्यूशंस' को बिना किसी वास्तविक सेवा के दिए गए ₹2.78 करोड़ के संदिग्ध और अवैध भुगतान (मंथली पे-ऑफ) से जुड़ा है।


feature-top