कर्नाटक : AICC पदाधिकारी सूरज हेगड़े का हार्ट अटैक से निधन

feature-top

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के पदाधिकारी और कर्नाटक के वरिष्ठ नेता सूरज हेगड़े का 55 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर है।

सूरज हेगड़े कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और कर्नाटक की राजनीति में उनकी पहचान एक समर्पित नेता के रूप में थी। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। पार्टी ने इसे संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।


feature-top