TMC बगावत : काकोली घोष समेत 20 नेता NDA में शामिल

feature-top

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की कद्दावर नेता काकोली घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ते हुए पार्टी से 'बाय-बाय' कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, काकोली घोष अपने साथ 19 अन्य बागी नेताओं को लेकर एनडीए (NDA) के पाले में शामिल हो गई हैं। पाला बदलते ही उन्होंने फिल्मी अंदाज में 'सर कटेगा, झुकेगा नई' का नारा देकर साफ कर दिया है कि वे अब ममता सरकार के सामने झुकने वाली नहीं हैं। इस महा-बगावत ने बंगाल से लेकर दिल्ली तक की सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।


feature-top