UN में भारत का प्रहार : पाकिस्तान को बताया 'नफ़रत की संगठित फ़ैक्टरी'

feature-top

संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच से भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकवाद प्रायोजित चेहरे को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को 'नफ़रत की संगठित फ़ैक्टरी' करार देते हुए उसकी हरकतों की कड़ी आलोचना की है। दरअसल, पाकिस्तान द्वारा कुछ आतंकी और चरमपंथी समूहों को 'फ़ितना-अल-हिंदुस्तान' (भारत में कलह/विद्रोह पैदा करने वाले) का दर्जा देकर महिमामंडित किए जाने पर भारत ने तीखी आपत्ति जताई। यूएन में भारतीय राजनयिकों ने साफ शब्दों में कहा कि पड़ोसी देश आतंकवाद को पालना बंद करे और अंतरराष्ट्रीय मंचों का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए करना बंद करे।


feature-top