भारतीय-अमेरिकी नित्या रमन ने LA मेयर पद के रन-ऑफ चुनाव में मारी बाजी

feature-top

अमेरिका के प्रमुख शहर लॉस एंजिल्स (LA) की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय-अमेरिकी प्रोग्रेसिव नेता और मौजूदा सिटी काउंसिल सदस्य नित्या रमन ने इतिहास रचते हुए लॉस एंजिल्स के मेयर पद के लिए होने वाले रन-ऑफ (मुख्य) चुनाव में अपनी जगह पक्की कर ली है। प्राथमिक चुनाव (Primary Election) के नतीजों और वोटों की अंतिम गिनती के बाद नित्या रमन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ते हुए फाइनल मुकाबले में एंट्री मारी, जहाँ अब उनका सीधा मुकाबला मौजूदा मेयर कैरेन बास (Karen Bass) से होगा।


feature-top