छ.ग शराब घोटाला : रायगढ़ में नकली शराब के 'ब्लैक नेटवर्क' का पर्दाफाश, तस्कर गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब के एक बड़े अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनागर में दी गई इस दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। छापेमार कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, नकली होलोग्राम, कंपनियों के रैपर व ढक्कन जैसी पैकिंग सामग्री सहित शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और नकली होलोग्राम की सप्लाई चेन का पर्दाफाश किया जा सके।


feature-top