राम मंदिर फंड पर बृजभूषण सिंह का दावा : "सच बोला तो फंस जाऊंगा"

feature-top

अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे और दानपात्र (डोनेशन बॉक्स) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मचे घमासान के बीच, बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक बयान ने देश की सियासत में नया भूचाल ला दिया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बृजभूषण सिंह ने बेहद सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर दानपात्र प्रकरण में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं और इस मामले से जुड़े कई ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य हैं जिन पर वह खुलकर नहीं बोल सकते। उन्होंने बेहद बेबाकी और तंज भरे लहजे में स्वीकार किया कि यदि वे आज इस पूरे विवाद की सच्चाई देश के सामने रख दी, तो वह स्वयं बहुत बड़ी मुसीबत और परेशानी में पड़ जाएंगे।


feature-top