केरल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने ED की पूछताछ टालने की मांग करी

feature-top

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी ने CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी पूछताछ को टालने के लिए ED से अनुरोध किया है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने वीना को शुक्रवार को कोच्चि स्थित एजेंसी के दफ्तर में अपनी जांच टीम के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था।

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, वीना ने हाल ही में ED को ईमेल भेजकर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेशी टालने का अनुरोध किया है। उन्होंने एजेंसी को यह भी बताया है कि सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जल्द ही उनके वकील के ज़रिए जमा कर दिए जाएंगे।


feature-top