रायपुर अलर्ट : 21 इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई, 12 जून को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नागरिकों के लिए आज एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर है। नगर निगम के जल विभाग द्वारा फिल्टर प्लांट और मुख्य पाइपलाइनों में आवश्यक रखरखाव व मरम्मत (Maintenance Work) कार्य किए जाने के कारण आज शाम को शहर की जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। इस शटडाउन की वजह से रायपुर के 21 प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में शाम के वक्त नगर निगम के नलों से पानी नहीं आएगा। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे दिन में ही अपनी जरूरत के मुताबिक पानी का भंडारण कर लें ताकि शाम को परेशानी न उठानी पड़े।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
नगर नियम के अनुसार शहर के डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, व्लदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया) और संजय नगर समेत अन्य क्षेत्रों में शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
