रायपुर : 17 करोड़ से अधिक के ITC घोटाले में फंसे व्यवसायी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने टैक्स चोरी और फर्जीवाड़े के खिलाफ एक बेहद बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। जीएसटी विंग ने करोड़ों रुपए के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले के आरोप में रायपुर के कद्दावर कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कारोबारी ने बिना किसी वास्तविक माल (Goods) या सेवाओं (Services) की सप्लाई के, केवल कागजों पर बोगस और फर्जी बिल जनरेट करके 17 करोड़ रुपए से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट अवैध रूप से हासिल किया और सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई।


feature-top