दंतेवाड़ा : कांग्रेस में शामिल हुए 400 ग्रामीण

feature-top

दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी और संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों से आए 400 से अधिक ग्रामीणों ने एक बड़े स्थानीय कार्यक्रम के दौरान औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बस्तर और दंतेवाड़ा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सभी ग्रामीणों का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे कांग्रेस शासनकाल के दौरान बस्तर में हुए विकास कार्यों, अंदरूनी क्षेत्रों में खुले स्कूलों, राशन व्यवस्था और आदिवासी अधिकारों के लिए किए गए काम से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।


feature-top