पायलटों के संगठन ने AI171 क्रैश की अंतरिम रिपोर्ट का विरोध किया और न्यायिक जांच की मांग करी

feature-top

फेडरेशन ऑफ़ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया की AI-171 उड़ान के क्रैश पर किसी भी अंतरिम रिपोर्ट को जारी करने का विरोध किया और न्यायिक जांच की अपनी मांग को फिर से दोहराया। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने तर्क दिया कि अधूरी जानकारी से स्पष्टता के बजाय अटकलें बढ़ सकती हैं।

क्रैश की पहली बरसी से पहले अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रंधावा ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो को जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट जारी करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा अन्य अधिकारियों को कई बार अपनी बात रखी है।


feature-top