दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'देशविरोधी' बयानबाजी के पीछे साजिश; CJP पहुंची पुलिस के पास

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजनीतिक कमेंटेटर अभिजीत अय्यर-मित्रा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि इन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पार्टी द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन को बाधित करने और उसे बदनाम करने की आपराधिक साजिश रची।

शिकायत के अनुसार, 6 जून को हुए विरोध प्रदर्शन में एक व्यक्ति शामिल हुआ और कैमरे पर पत्रकारों व आम लोगों से बातचीत करते हुए उसने कथित तौर पर विवादित टिप्पणियां कीं।

CJP का दावा है कि इन टिप्पणियों का मकसद – जिनमें कथित तौर पर भारत को तोड़ने का समर्थन भी शामिल था – लोगों में गुस्सा भड़काना और विरोध प्रदर्शन को गलत तरीके से देश-विरोधी विचारों से जोड़ना था।


feature-top