इंदौर : ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक शुरू

feature-top

भारत की अध्यक्षता में आज इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। इस बैठक के एजेंडे में खाद्य सुरक्षा, छोटे किसानों का कल्याण और इस क्षेत्र में महिलाओं व युवाओं की ज़्यादा भागीदारी जैसे अहम मुद्दे शामिल हैं।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'छोटे किसान, महिलाएं और युवा: भोजन का भविष्य सुरक्षित करना' विषय पर हुई मंत्रियों की बातचीत की अध्यक्षता की।

अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे साफ़ शहर इंदौर में हो रही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच कृषि सहयोग को मज़बूत करना और कृषि क्षेत्र के सामने आ रही आम चुनौतियों का समाधान करना है।


feature-top