बांग्लादेशी कप्तान मेहदी हसन मिराज अस्पताल में भर्ती, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी सिर पर चोट

feature-top

बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ढाका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी के 34वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ की एक तेज बाउंसर सीधे मेहदी हसन के हेलमेट के किनारे पर लगी। गेंद लगते ही वह दर्द से मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए। चोट लगने के बाद टीम फिजियो ने मैदान पर ही उनकी कंकशन (सिर की चोट का) टेस्ट किया, जिस दौरान वह काफी असहज दिखे और उन्हें मैदान पर ही उल्टी भी हुई।


feature-top